हुमा कुरैशी का एयरपोर्ट लुक बना चर्चा का विषय

vvहुमा कुरैशी हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। उनका फंकी एयरपोर्ट लुक और रिप्ड टीशर्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

एयरपोर्ट पर हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी को एयरपोर्ट पर ओवरसाइज टीशर्ट, डेनिम जींस, कैप और चश्मे के साथ फंकी लुक में देखा गया।

रिप्ड टीशर्ट से ट्रोलिंग

पीछे से फटी हुई टीशर्ट देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने हुमा के इस लुक पर जमकर कमेंट किए।

फैंस की प्रतिक्रियाएं

कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा इतना फटा कपड़ा तो पोछा भी नहीं होता, जबकि कुछ ने इसे हाई-फैशन बताया।

हुमा का फैशन सेंस

हुमा कुरैशी अपने डिफरेंट स्टाइल और बोल्ड फैशन चॉइसेज के लिए जानी जाती हैं और अक्सर चर्चा में रहती हैं।

फिल्मों में बिजी शेड्यूल

हुमा को हाल ही में जॉली एलएलबी 3 में देखा गया। फिल्म में उनका रोल अक्षय कुमार के साथ है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है।

आने वाली फिल्में

हुमा कुरैशी अब टॉक्सिक, पूजा मेरी जान और गुलाबी जैसी फिल्मों में नजर आएंगी और फैंस उनकी नई फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।

Next Story