महिमा चौधरी ने फिल्म परदेस से स्टारडम पाया और लंबे समय तक इंडस्ट्री से दूर रहीं। अब उन्होंने फिल्मों में दमदार कमबैक किया है। आइए देखते हैं उनकी खूबसूरत तस्वीरें और जर्नी।
महिमा चौधरी ने 1997 में शाहरुख खान के साथ फिल्म परदेस से डेब्यू किया और रातों-रात स्टार बन गईं।
मासूमियत और सादगी ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया। आज भी लोग उन्हें कुसुम के नाम से याद करते हैं।
महिमा ने दाग, धड़कन, लज्जा और बागबान जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया और खूब सराहना पाई।
1999 में कार एक्सीडेंट के बाद उन्हें चेहरे की सर्जरी करानी पड़ी। इसी वजह से उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी।
महिमा की शादी बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से हुई, लेकिन बाद में अलग हो गईं। अब वो बेटी अरियाना की सिंगल मदर हैं।
अब महिमा ने द सिग्नेचर, इमरजेंसी और नादानियां जैसी फिल्मों से शानदार वापसी की है।