पंकज त्रिपाठी जहां अपनी एक्टिंग और सादगी से सबका दिल जीतते हैं, वहीं उनकी बेटी आशी भी अब सुर्खियों में रहने लगी हैं। हाल ही में उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया और फैंस का दिल जीत लिया।
आशी त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी की इकलौती बेटी हैं और सिर्फ 18 साल की उम्र में चर्चा में हैं।
स्टारकिड होने के बावजूद आशी हमेशा लो-प्रोफाइल रही हैं और पढ़ाई पर ध्यान देती रही हैं।
आशी ने हाल ही में म्यूजिक वीडियो रंग दारो से ऑनस्क्रीन डेब्यू किया, जिसमें उनकी खूबसूरती ने सभी को चौंका दिया।
पंकज त्रिपाठी ने बेटी की पहली झलक स्क्रीन पर देखकर कहा कि यह उनके लिए इमोशनल और गर्व का पल था।
पंकज की पत्नी मृदुला और आशी के बीच भी गहरी बॉन्डिंग है, दोनों अक्सर साथ में नजर आती हैं।
आशी अपने पापा की तरह एक्टिंग में करियर बनाना चाहती हैं और फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।