मधुर भंडारकर की कल्ट फिल्म चांदनी बार का सीक्वल बन रहा है, लेकिन सवाल ये है कि इस बार तबू की जगह कौन सी एक्ट्रेस चुनी जाएगी।
2001 में आई तबू स्टारर फिल्म चांदनी बार का सीक्वल बनने जा रहा है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
तबू ने मुमताज़ सावंत का रोल निभाकर पावरफुल परफॉर्मेंस दी थी। इसी किरदार ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिलाया।
सीक्वल में तबू की जगह किसी यंग एक्ट्रेस को कास्ट करने की प्लानिंग है। तीन नाम रेस में हैं।
अनन्या पांडे रोल में फ्रेशनेस और नयापन ला सकती हैं। उनकी स्टार पावर मेकर्स के लिए बड़ा प्लस है।
बुलबुल और एनिमल जैसी फिल्मों से पॉपुलर हुई तृप्ति डिमरी इमोशनल किरदार निभाने की मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।
शरवरी अपने इंटेंस और गहरे किरदारों के लिए जानी जाती हैं। यही वजह है कि सीक्वल की रेस में उनका नाम सबसे ऊपर है।