ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। जानें कैसे इसने पहले ही 2 दिनों में पिछले पार्ट को पीछे छोड़ दिया।
कांतारा चैप्टर 1 ने पहले ही दिन 60 करोड़ रुपये कमा डाले, जिसमें सिर्फ हिंदी में ही 19.5 करोड़ की कमाई हुई।
रिलीज के दूसरे दिन 3:05 बजे तक फिल्म ने 14.81 करोड़ और टोटल 74.81 करोड़ कलेक्शन कर डाला।
जहां 2022 की कांतारा ने पहले दिन 1.95 करोड़ कमाए थे, वहीं चैप्टर 1 ने 60 करोड़ से शुरुआत की।
कांतारा ने 2 हफ्तों में 72.6 करोड़ कमाए थे, जबकि चैप्टर 1 ने सिर्फ 2 दिन में ही इसे पार कर लिया।
फिल्म का निर्देशन और मुख्य किरदार ऋषभ शेट्टी ने निभाया है। उनके साथ गुलशन देवैया और रुक्मिणी वसंत भी अहम रोल में हैं।
एबीपी न्यूज ने फिल्म को 3.5 स्टार दिए हैं। तेजी से बढ़ता कलेक्शन दिखा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी।