अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने रोहन ठक्कर से सगाई कर ली. लेकिन इस खुशी के मौके पर जाह्नवी और खुशी कपूर की गैरमौजूदगी ने सबका ध्यान खींच लिया. जानिए पूरी कहानी.
बोनी कपूर की बेटी अंशुला ने 2 अक्टूबर को बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग सगाई कर ली.
सेरेमनी में बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर और पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ.
सभी रिश्तेदारों के बीच उनकी सौतेली बहनें जाह्नवी और खुशी इस फंक्शन से गायब रहीं.
बहन की सगाई से दोनों का न आना सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया.
तीनों बहनें अक्सर साथ पार्टी और वेकेशन पर नजर आती हैं, जिससे उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग साबित होती है.
जाह्नवी इन दिनों अपनी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के प्रमोशन में व्यस्त हैं, शायद यही वजह हो.