बॉलीवुड और साउथ की सुपरस्टार तब्बू 27 साल बाद अपने एक्स और को-स्टार नागार्जुन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ सकती हैं।
तब्बू ने 30-40 सालों में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।
खबरों के मुताबिक तब्बू नागार्जुन की 100वीं फिल्म में मेन फीमेल लीड के तौर पर नजर आ सकती हैं।
तब्बू और नागार्जुन ने आखिरी बार 1998 में 'आविडा मा आविदे' में काम किया था।
King 100 या Lottery King एक फैमिली एक्शन ड्रामा हो सकती है, जिसे तमिल डायरेक्टर आर.ए कार्तिक डायरेक्ट करेंगे।
सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर चर्चा और उत्साह देखने को मिल रहा है।
फिल्म और स्टार्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।