अभिषेक बच्चन और आलिया भट्ट को बेस्ट अवॉर्ड मिला, लेकिन मोस्ट फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले कलाकार का नाम चौंकाने वाला है।
गुजरात में आयोजित सेरेमनी में 2024 की श्रेष्ठ परफॉर्मेंस देने वालों को सम्मानित किया गया।
अभिषेक बच्चन को बेस्ट एक्टर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
फिल्मफेयर के 70 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स गुलजार साहब के नाम हैं।
गुलजार ने अपने करियर में अलग-अलग कैटेगरीज में कुल 22 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते हैं, जिसमें बेस्ट लिरिस्ट के लिए 13 अवॉर्ड शामिल हैं।
अमिताभ बच्चन ने 16 और शाहरुख खान ने 15 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते हैं, जिसमें बेस्ट एक्टर शामिल हैं।
गुलजार, अमिताभ और शाहरुख ने अपने योगदान से भारतीय सिनेमा में यादगार पहचान बनाई है।