नीता अंबानी ने एक बार फिर साबित किया कि एलीगेंस और मॉर्डन स्टाइल को कैसे परफेक्टली बैलेंस किया जाता है। मनीष मल्होत्रा की सिग्नेचर सीक्विन साड़ी में उनका ये लुक हर किसी को इंप्रेस कर रहा है। चलिए देखते हैं उनके इस नए अवतार की खास बातें।
मनीष मल्होत्रा की सिल्वर सीक्विन साड़ी में नीता अंबानी ने सबका ध्यान खींच लिया। साड़ी पर शेवरॉन पैटर्न और मिरर वर्क ने लुक को रॉयल टच दिया।
साड़ी को फ्री-स्टाइल पल्लू में ड्रेप किया गया, जिससे लुक में एक मॉर्डन और एलिगेंट वाइब आई। हर डीटेल ने इस लुक को और भी खास बना दिया।
नीता ने मैचिंग कट-स्लीव ब्लाउज और हर्मीस कलेक्शन के मिनिएचर बिर्किन बैग के साथ अपने लुक को मॉर्डन टच दिया।
उन्होंने हार्ट शेप कोलंबियन एमरॉल्ड ड्रॉप ईयररिंग्स और डायमंड-एमरॉल्ड ब्रेसलेट के साथ अपने लुक में लग्जरी का तड़का लगाया।
कैट आई मेकअप, गोल्डन शैडो और मोचा लिप शेड ने उनके चेहरे को ग्लोइंग फिनिश दी। लाइट स्मोकी आईज ने परफेक्ट दिवाली पार्टी लुक क्रिएट किया।
नीता अंबानी ने एक बार फिर दिखाया कि फैशन उम्र का नहीं, एटीट्यूड का खेल है। उनका ये लुक फेस्टिवल सीजन का परफेक्ट इंस्पिरेशन है।