अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता का दिवाली लुक वायरल, इंडो-वेस्टर्न स्टाइल में जीता दिल

नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता का दिवाली पार्टी लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उनके इंडो-वेस्टर्न स्टाइल ने पारंपरिक और मॉडर्न का बेहतरीन फ्यूजन दिखाया। जानें उनके इस लुक की खास बातें जो फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हैं।

श्लोका का दिवाली पार्टी लुक वायरल

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में श्लोका मेहता का इंडो-वेस्टर्न लुक सबका ध्यान खींच गया। उनके लुक में रॉयल और मॉडर्न टच का परफेक्ट बैलेंस था।

बनारसी सिल्क में इंडो-वेस्टर्न आउटफिट

श्लोका ने बनारसी सिल्क फैब्रिक में इंडो-वेस्टर्न आउटफिट चुना। स्लीवलेस गोल्डन ब्लाउज और चौड़ी लाल पलाजो पैंट्स ने उनके लुक को यूनिक बनाया।

गोल्डन सीक्विन और जरी वर्क का कमाल

ब्लाउज पर गोल्डन सीक्विन और जरी की कढ़ाई ने लुक में फेस्टिव शाइन जोड़ी। वी-शेप नेक डिजाइन और लाल बॉर्डर ने एलीगेंस बढ़ाया।

ज्वेलरी से बढ़ाया रॉयल टच

श्लोका ने लाल स्टोन वाले ईयररिंग्स और हैवी डायमंड कंगन पहने। मिनिमल लेकिन ग्लैमरस ज्वेलरी ने लुक को और खास बना दिया।

मेकअप और हेयरस्टाइल ने बढ़ाई ग्रेस

हल्का ग्लोइंग मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और ओपन हेयर के साथ श्लोका ने अपना लुक सिंपल लेकिन क्लासी रखा। उनके नेचुरल टोन मेकअप ने पूरे आउटफिट को बैलेंस किया।

फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन

श्लोका का इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक हर उम्र की महिलाओं के लिए आइडिया दे सकता है। चाहे ऑफिस पार्टी हो या शादी, इस तरह का स्टाइल हर मौके पर फिट बैठेगा।

Next Story