कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। विक्की ने हाल ही में इंटरव्यू में अपनी खुशी जाहिर की और डिलीवरी को लेकर बड़ा हिंट दे दिया।
बॉलीवुड का क्यूटेस्ट कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। फैंस बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहे हैं।
हाल ही में एक युवा कॉन्क्लेव में विक्की ने कहा कि वो इस नए चैप्टर के लिए बेहद एक्साइटेड हैं और हर पल का इंतजार कर रहे हैं।
विक्की ने मुस्कुराते हुए कहा कि वो घर से बाहर नहीं निकलने वाले हैं। इससे फैंस को इशारा मिल गया कि डिलीवरी बहुत करीब है।
कैटरीना इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं। कपल ने बीते महीने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी दी थी।
विक्की के भाई सनी कौशल ने कहा कि घर में सब बेहद खुश हैं और उस खास दिन का इंतजार कर रहे हैं जब नया मेंबर आएगा।
कैटरीना और विक्की की प्रेग्नेंसी न्यूज़ के बाद फैंस सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ ला रहे हैं। हर कोई बेबी कौशल का इंतजार कर रहा है।