सोहा अली खान ने अपने घर में सैफ, करीना और करीबी दोस्तों के साथ धनतेरस मनाया। इस पार्टी की तस्वीरों में परिवार और मस्ती की झलक साफ नजर आती है।
सोहा अली खान ने अपने घर में धनतेरस के दिन छोटी सी पार्टी रखी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।
करीना ने लाइट ब्लू शेड का शरारा सूट पहना और अपने ग्लैमरस अंदाज से जश्न को खास बनाया।
करीना के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा भी पार्टी में शामिल हुईं।
सैफ अली खान और सोहा की तस्वीर में भाई-बहन का प्यार और बॉन्डिंग साफ नजर आती है।
इब्राहिम अली खान ने तैमूर और जेह के साथ फनी पोज देकर सोशल मीडिया पर फैंस को खुश किया।
सोहा ने तस्वीरों में लिखा, 'कल रात कुछ सोलिड एनर्जी थी,' जो पार्टी के मज़े और खुशियों को दर्शाती है।