82 साल की उम्र में भी बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुजा का जलवा कम नहीं हुआ है. सादगी और ग्रेस से भरा उनका अंदाज आज भी फैंस का दिल जीत लेता है.
82 की उम्र में भी तनुजा की खूबसूरती और एलीगेंस देखकर कोई यकीन नहीं करेगा कि वो सीनियर सिटीजन हैं.
तनुजा ने अपने करियर की शुरुआत 1950 में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्म हमारी बेटी से की थी और जल्द ही इंडस्ट्री में पहचान बनाई.
उन्होंने बहारें फिर भी आएंगी, ज्वेल थीफ, जीने की राह और हाथी मेरे साथी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया.
82 की उम्र में भी तनुजा का चार्म और स्टाइल देखकर लगता है कि वक्त उन पर थम सा गया है.
हाल ही में तनुजा ग्रीन साड़ी में नजर आईं, उनका ये सिंपल लेकिन ग्रेसफुल लुक सोशल मीडिया पर छा गया.
तनुजा की सादगी और स्टाइलिश अंदाज देखकर लोग कहते हैं कि काजोल भी मां की बराबरी नहीं कर सकतीं.