वो 7 बड़ी बॉलीवुड फिल्में जो दिवाली पर आईं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं

दिवाली पर रिलीज़ का मतलब होता है बड़ी कमाई, लेकिन इन फिल्मों ने उम्मीदों के उलट दर्शकों को किया निराश। देखिए वो 7 फिल्में जो दिवाली पर पिट गईं।

ब्लू (2009)

अक्षय कुमार, संजय दत्त और कैटरीना कैफ स्टारर इस अंडरवॉटर थ्रिलर का बजट था 80 करोड़, लेकिन कलेक्शन सिर्फ 38.55 करोड़ रहा।

एक्शन रिप्ले (2010)

अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय की इस टाइम-ट्रैवल कहानी को दर्शकों ने नकार दिया। 40 करोड़ के बजट पर कलेक्शन सिर्फ 29 करोड़ हुआ।

मिशन कश्मीर (2000)

ऋतिक रोशन और संजय दत्त की इस फिल्म से उम्मीदें बड़ी थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 22.99 करोड़ ही कमा सकी।

सांवरिया (2007)

रणबीर कपूर और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म ‘सांवरिया’ को दर्शकों ने ठुकरा दिया। कलेक्शन रहा सिर्फ 20.92 करोड़।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (2018)

आमिर खान और अमिताभ बच्चन की ये बिग-बजट फिल्म 240 करोड़ में बनी, लेकिन कलेक्शन सिर्फ 150 करोड़ रहा।

जान-ए-मन (2006)

सलमान खान और अक्षय कुमार की यह म्यूजिकल ड्रामा दिवाली पर रिलीज हुई लेकिन 40 करोड़ के बजट पर कमाई रही सिर्फ 25 करोड़।

Next Story