क्या ‘बाहुबली’ गेटअप बन गया प्रभास के लिए टाइपकास्ट? नई फिल्म से फिर होगी परीक्षा

‘बाहुबली’ से देशभर में पॉपुलर हुए प्रभास एक बार फिर उसी अंदाज में वापसी कर रहे हैं. लेकिन क्या उनका बाहुबली लुक ही अब उनकी पहचान बन गया है? जानिए कैसे हर फिल्म में वही छवि उनके करियर के लिए वरदान और चुनौती दोनों बन गई.

बाहुबली द एपिक से वापसी

प्रभास की नई फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ 31 अक्टूबर को रिलीज होगी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उनके करियर की नई परीक्षा साबित हो सकती है.

बाहुबली ने बनाई पैन इंडिया पहचान

‘बाहुबली’ ने प्रभास को रजनीकांत और कमल हासन के बाद दक्षिण भारत का तीसरा बड़ा सुपरस्टार बना दिया. उनकी लोकप्रियता पूरे देश में फैल गई.

टाइपकास्ट बन गए प्रभास

बाहुबली के गेटअप में प्रभास को खूब सराहा गया, लेकिन वही लुक उनके लिए टाइपकास्ट भी बन गया. बाहुबली से अलग किरदारों में दर्शकों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया.

साहो और आदिपुरुष की नाकामी

‘साहो’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्मों से प्रभास ने नई छवि गढ़ने की कोशिश की, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं.

कल्कि में भी फीके दिखे

‘कल्कि 2898 AD’ में प्रभास ने फिर कॉस्ट्यूम ड्रामा किया, लेकिन स्पॉटलाइट अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण ले गए. प्रभास का जादू फीका पड़ गया.

क्या ‘बाहुबली द एपिक’ बदल देगी किस्मत?

अब ‘बाहुबली द एपिक’ प्रभास के लिए बड़ा मौका है. देखना होगा कि क्या वह एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत साबित कर पाते हैं या नहीं.

Next Story