टीवी के पॉपुलर कपल जय भानुशाली और माही विज ने 14 साल की शादी खत्म कर ली है। दोनों के बीच लंबे समय से चल रही अनबन के बाद अब वे कानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं।
जय भानुशाली और माही विज ने 2011 में शादी की थी। अब दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेकर अपनी शादी को खत्म कर दिया है।
दोनों के अलग होने की खबरें जुलाई 2025 से ही सामने आ रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अगस्त में तलाक की प्रक्रिया पूरी कर ली थी।
जय और माही के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। दोनों ने रिश्ता बचाने की कोशिश की, लेकिन मतभेद इतने गहरे थे कि बात नहीं बन पाई।
दोनों तीन बच्चों के पैरेंट्स हैं। वे मिलकर बच्चों की परवरिश करना चाहते हैं। फिलहाल कस्टडी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
जय-माही ने 2017 में दो बच्चों को गोद लिया था और 2019 में उनकी बेटी तारा का जन्म हुआ। कपल हमेशा अपने बच्चों के साथ बंधन को अहमियत देता रहा है।
इस तलाक की खबर से टीवी इंडस्ट्री और फैंस दोनों हैरान हैं। कभी आइडियल कपल माने जाने वाले जय और माही की जोड़ी अब सिर्फ यादों में रह जाएगी।