14 साल बाद भारत आएंगे लियोनल मेसी, 4 शहरों में दिखाएंगे जलवा

फुटबॉल के किंग लियोनल मेसी ने 14 साल बाद भारत आने की पुष्टि की है। देखें कब और कहां फैंस कर पाएंगे उनका दीदार।

मेसी फिर लौटेंगे भारत

2011 के बाद पहली बार मेसी भारत आ रहे हैं। उन्होंने खुद अपने दौरे की पुष्टि कर दी है।

भारत को कहा खास देश

मेसी ने कहा कि भारत फुटबॉल का जुनूनी देश है और यहां आना उनके लिए सम्मान की बात है।

4 शहरों का दौरा करेंगे

13 से 15 दिसंबर तक मेसी कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे।

कोलकाता में सबसे बड़ा इवेंट

सॉल्ट लेक स्टेडियम में 13 दिसंबर को मेसी जीओएटी कॉन्सर्ट और जीओएटी कप में हिस्सा लेंगे।

भारतीय लीजेंड्स संग मैदान पर

जीओएटी कप में मेसी के साथ सौरव गांगुली, बाईचुंग भूटिया और लिएंडर पेस जैसे सितारे भी खेलेंगे।

टिकट और खास आकर्षण

टिकट 3,500 रुपये से शुरू होंगे। मेसी की 25 फुट ऊंची पेंटिंग और सबसे बड़ी मूर्ति का भी अनावरण होगा।

Next Story