चेन्नई सुपर किंग्स रिलीज करेगी 5 बड़े खिलाड़ी, सैम कर्रन का नाम भी शामिल

IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स अपनी टीम में बड़े बदलाव करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, CSK पांच स्टार खिलाड़ियों को रिलीज करेगी, जिनमें टी20 के टॉप ऑलराउंडर सैम कर्रन भी शामिल हैं।

CSK करेगी बड़े बदलाव की तैयारी

IPL 2026 की नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स अपनी टीम को रीसेट करने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया जाएगा।

इन 5 खिलाड़ियों को किया जाएगा रिलीज

दीपक हुड्डा, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, सैम कर्रन और डेवोन कॉन्वे को CSK रिलीज करने की तैयारी में है।

सैम कर्रन का नाम चौंकाने वाला

टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर सैम कर्रन का नाम इस लिस्ट में देखकर फैंस हैरान हैं।

धोनी का भविष्य अभी भी सवालों में

एमएस धोनी IPL 2026 में खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। फ्रेंचाइजी का कहना है कि फैसला खुद धोनी लेंगे।

CSK का पिछला सीजन रहा बेहद खराब

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स 10 टीमों में सबसे नीचे रही। टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी थी।

नए कप्तान को लेकर मंथन शुरू

रुतुराज गायकवाड़ की चोट के बाद धोनी ने कप्तानी संभाली थी। अब देखना होगा कि IPL 2026 में CSK की कमान किसे मिलती है।

Next Story