दुनिया का सबसे तेज मोबाइल इंटरनेट: UAE ने सबको पीछे छोड़ा

मोबाइल इंटरनेट की रफ्तार में UAE ने सभी को पीछे छोड़ दिया। भारत और अमेरिका टॉप-10 में नहीं हैं। जानिए पूरी लिस्ट और स्पीड रैंकिंग।

दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट

स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स के अनुसार UAE में मोबाइल इंटरनेट की डाउनलोड स्पीड 442Mbps तक पहुंच चुकी है।

मिडल-ईस्ट और एशिया में तेज इंटरनेट

मिडल-ईस्ट और कुछ एशियाई देशों में सबसे तेज इंटरनेट उपलब्ध है, जिससे डिजिटल एक्सपीरियंस बेहतर होता है।

टॉप-10 देशों की रैंकिंग

UAE के बाद कतर, कुवैत और बुल्गारिया टॉप-10 में हैं। भारत और अमेरिका इसमें शामिल नहीं हैं।

भारत और अमेरिका का प्रदर्शन

अमेरिका 13वें और भारत 25वें स्थान पर है। भारत में औसत डाउनलोड स्पीड 100Mbps और अपलोड 9.08Mbps है।

UAE में इंटरनेट में सुधार

UAE ने पिछले कुछ सालों में स्पीड में 100 गुना सुधार किया है और आने वाले सालों में इसे तीन गुना बढ़ाने की योजना है।

मोबाइल इंटरनेट का बढ़ता महत्व

2023 के अंत तक दुनिया की 4.7 अरब आबादी मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल कर रही थी। तेज इंटरनेट गेमिंग, स्ट्रीमिंग और वीडियो कॉलिंग को बेहतर बनाता है।

Next Story