फेसबुक ने क्रिएटर्स के लिए लॉन्च किए नए फीचर्स

क्रिएटर्स और फैंस के जुड़ाव को बढ़ाने फेसबुक ने पेश किए फैन चैलेंजेज़ और पर्सनलाइज्ड बैज। जानिए कैसे बढ़ेगी आपकी कमाई।

क्रिएटर्स के लिए नए टूल्स

फेसबुक ने क्रिएटर्स और फॉलोअर्स के बीच जुड़ाव बढ़ाने के लिए नए फीचर्स पेश किए हैं।

फैन चैलेंजेज़ का अनुभव

अब क्रिएटर्स अपने फॉलोअर्स को किसी थीम पर कंटेंट बनाने और शेयर करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

लीडरबोर्ड से पहचान

हर चैलेंज के लिए अलग पेज होगा, जहां सबसे लोकप्रिय एंट्रीज़ लीडरबोर्ड पर दिखाई देंगी।

पर्सनलाइज्ड टॉप फैन बैज

क्रिएटर्स अपने सबसे एक्टिव फॉलोअर्स के लिए खास बैज डिजाइन कर सकते हैं।

बैज से बढ़ेगा जुड़ाव

ये बैज लगातार लाइक, कमेंट और शेयर करने वाले यूज़र्स को मिलेंगे और कम्युनिटी एक्टिविटी बढ़ाएंगे।

मजबूत ऑनलाइन कम्युनिटी

नए फीचर्स क्रिएटर्स और फैंस के रिश्ते को मजबूत करेंगे और ऑनलाइन कम्युनिटी को और अधिक सक्रिय बनाएंगे।

Next Story