इस करवा चौथ अगर आप चाहती हैं ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, तो रुबीना दिलैक के ये इंडो-वेस्टर्न साड़ी लुक्स आपके लिए हैं बेस्ट इंस्पिरेशन। जानिए कैसे आप भी उनके स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं।
रुबीना ने हल्के हरे रंग की साड़ी पहनी है जिस पर गुलाबी हाथी का प्रिंट है। मिरर वर्क बॉर्डर और स्लीवलेस ब्लाउज के साथ ये लुक फेस्टिव मूड के लिए परफेक्ट है।
हल्की प्रिंटेड साड़ी को रुबीना ने शाइनी काले स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया। काले एब्स्ट्रेक्ट प्रिंट और बड़े झुमके इस लुक को क्लासी बना रहे हैं।
बेज रंग की प्री-ड्रेप्ड शिमरी साड़ी के साथ ऑफ-शोल्डर सीक्विन ब्लाउज रुबीना के इस लुक को ग्लैमरस और सोफिस्टिकेटेड बना रहा है।
प्लेन नेवी ब्लू साड़ी और सिल्वर सीक्विन ब्लाउज का कॉन्ट्रास्टिंग कॉम्बो एक बोल्ड स्टेटमेंट देता है। सिल्वर इयररिंग्स और बैंगल्स इसे पूरा कर रहे हैं।
रुबीना का शाइनी सिल्वर साड़ी लुक फेस्टिव पार्टी वाइब्स देता है। नेट और सीक्विन ब्लाउज, हैवी इयररिंग्स और छोटी बिंदी इसे कंप्लीट बनाते हैं।
रुबीना ने सॉफ्ट पिंक शिमरी साड़ी को कॉर्सेट ब्लाउज और फ्लोरल डिटेलिंग के साथ स्टाइल किया है। कर्ली बाल और हैवी झुमके उनके लुक को ग्रेसफुल बनाते हैं।