OpenAI ने ChatGPT को और यूजफुल बना दिया है। अब अलग ऐप डाउनलोड किए बिना Spotify, Canva और कई अन्य ऐप्स सीधे चैटबॉट में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Spotify, Canva, Coursera, Figma और Jira जैसी ऐप्स अब ChatGPT में टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से इस्तेमाल की जा सकती हैं।
OpenAI ने DevDay इवेंट में Apps SDK की घोषणा की। इससे डेवलपर्स थर्ड-पार्टी ऐप्स को ChatGPT में जोड़ सकते हैं।
अब ChatGPT से Spotify पर अपनी प्लेलिस्ट बनाना और म्यूजिक कंट्रोल करना आसान हो गया है।
केवल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर Canva पर पोस्टर या ग्राफिक्स बनाएं और जरूरत हो तो फाइनल टच भी दें।
यूजर्स को ऐप्स को ChatGPT से कनेक्ट करना होगा। इसके बाद टेक्स्ट कमांड से सभी फीचर्स सीधे इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
आगामी समय में Uber, DoorDash, OpenTable, Peloton और TripAdvisor जैसे कई ऐप्स भी ChatGPT में इंटीग्रेट होंगे।