India Mobile Congress 2025: पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। 400+ कंपनियां और 1.5 लाख विजिटर्स इस मेगा इवेंट का हिस्सा होंगे।

IMC 2025 का आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के यशोभूमि इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 का उद्घाटन करेंगे।

IMC 2025 के प्रमुख आंकड़े

150+ देशों से 1.5 लाख विजिटर्स, 7,000 डेलीगेट्स और 400 कंपनियां इस इवेंट में शामिल होंगी।

थीम: Innovate to Transform

इस साल की थीम में 6G, क्वांटम कम्युनिकेशन, साइबर सुरक्षा, AI और स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस होगा।

स्टार्टअप्स और निवेशक

IMC Aspire Program में 500 स्टार्टअप्स और 300+ निवेशक आमने-सामने होंगे, जिससे फंडिंग और साझेदारी के अवसर मिलेंगे।

SATCOM और डिजिटल कनेक्टिविटी

SATCOM समिट में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाओं को ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों तक पहुंचाने पर चर्चा होगी।

ग्लोबल सहभागिता

जापान, यूके, कनाडा, रूस और अन्य देशों की डेलिगेशन शामिल होंगी, जिससे भारत की ग्लोबल टेक पार्टनरशिप मजबूत होगी।

Next Story