प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों को नहीं, जोड़ों और अंगों को भी कर रहा है प्रभावित

दिल्ली और भारत के कई शहरों में वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। आइए जानें कौन-कौन सी बीमारियां बढ़ रही हैं।

जोड़ों की बीमारी भी बढ़ रही

हाल की स्टडी बताती है कि वायु प्रदूषण रुमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी जोड़ों की समस्याओं को तेज कर रहा है।

कौन-कौन से अंग प्रभावित

प्रदूषण फेफड़े, दिल, किडनी, लिवर और त्वचा सहित लगभग हर अंग को प्रभावित कर सकता है।

स्ट्रोक और हृदय रोग

ऑल-कॉज मॉर्टेलिटी में वृद्धि के साथ स्ट्रोक, इस्केमिक हार्ट डिजीज और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज का खतरा बढ़ता है।

कैंसर और न्यूरोलॉजिकल असर

वायु प्रदूषण फेफड़ों के कैंसर, अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से भी जुड़ा है।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और किडनी समस्याएं

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, क्रोहन डिजीज, अल्सरेटिव कोलाइटिस और क्रॉनिक किडनी डिजीज का खतरा बढ़ता है।

त्वचा और सांस की बीमारियां

एक्जिमा, सोरायसिस, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों के मामलों में वृद्धि प्रदूषण के कारण होती है।

Next Story