YouTube से कमाई शुरू करने के लिए YPP में शामिल होना जरूरी है। जानिए पूरी प्रक्रिया और समय सीमा।
कमाई शुरू करने के लिए सबसे पहले YouTube Partner Program में शामिल होना होता है।
पिछले 12 महीनों में 1,000 सब्सक्राइबर और 4,000 घंटे वॉच टाइम या 90 दिनों में 10 मिलियन शॉर्ट्स व्यूज पूरी करें।
शर्तें पूरी होने के बाद YPP के लिए आवेदन करें। समीक्षा में 2 से 4 हफ्ते लग सकते हैं।
चैनल नियमों पर खरा उतरता है तो अप्रूवल मिलता है और वीडियो पर विज्ञापन दिखने लगते हैं।
कमाई $100 या लगभग 8,000 रुपये तक पहुंचने पर AdSense सक्रिय होता है और महीने के 21-26 तारीख के बीच पैसे ट्रांसफर होते हैं।
औसतन 3 से 6 महीने में मॉनेटाइजेशन का मौका मिलता है, यह मेहनत और कंटेंट की गुणवत्ता पर निर्भर करता है।