दिवाली 2025 की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम है। कोई 20 अक्टूबर को शुभ मान रहा है तो कोई 21 को। जानिए ज्योतिषाचार्यों की राय, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि से जुड़ी जरूरी बातें।
इस साल अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर दोपहर 3:44 से 21 अक्टूबर रात 9:03 तक रहेगी। इसी वजह से तय नहीं हो पा रहा कि दिवाली 20 को मनाएं या 21 को।
कुछ ज्योतिषाचार्य 21 अक्टूबर को शुभ मान रहे हैं, जबकि कई विद्वानों का कहना है कि 20 अक्टूबर को ही दिवाली मनाना श्रेष्ठ रहेगा।
20 अक्टूबर को प्रदोष काल और स्थिर लग्न का संयोग बन रहा है। इस दौरान लक्ष्मी-गणेश पूजन से अधिक फलदायक परिणाम मिलते हैं।
पूजन का सबसे शुभ समय शाम 7:08 से रात 8:18 तक रहेगा। यह समय प्रदोष काल और स्थिर लग्न का संयोग है।
सुबह स्नान कर घर को सजाएं, फिर शाम को लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। दीपक जलाएं, मंत्र जाप करें और आरती करें।
ज्यादातर पंडितों की राय में इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को ही मनाना शुभ रहेगा। सही मुहूर्त पर पूजन से सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।