दिवाली और भाई दूज पर घर पर मिठाई बनाते हैं? इन आसान टिप्स से मिठाई का स्वाद और टेक्सचर हमेशा परफेक्ट रहेगा।
ताजा दूध, खोया, देसी घी, चीनी और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करें। खराब सामग्री मिठाई का स्वाद बिगाड़ सकती है।
मिठाई बनाते समय रेसिपी के अनुसार माप का पालन करें। ज्यादा या कम डालने से टेस्ट और टेक्सचर बदल सकते हैं।
1 तार चाशनी गुलाब जामुन और जलेबी के लिए, 2 तार गुझिया के लिए और 3 तार बर्फी और बताशे के लिए उपयोग करें।
दूध को धीमी आंच पर पकाकर घर पर खोया तैयार करें। ताजा मावा मिठाई का स्वाद और क्वालिटी बढ़ाता है।
पहली बार कोई मिठाई बना रहे हैं तो कम मात्रा में बनाएं। स्वाद और टेक्सचर चेक करना आसान होगा।
धीमी आंच पर ही मिठाई पकाएं। तली हुई मिठाइयों को भी धीरे तलें। साफ बर्तन और एयरटाइट कंटेनर का उपयोग करें।