Meta AI के नए दिवाली-थीम वाले इफेक्ट्स से अपनी स्टोरी और वीडियो को बनाएं और भी चमकदार और रंगीन।
Instagram ने Fireworks, Diyas और Rangoli जैसे दिवाली-थीम वाले AI इफेक्ट्स पेश किए हैं।
इन्हें Instagram Stories और Edits ऐप में जोड़कर अपनी फोटो और वीडियो को त्योहार जैसा लुक दें।
Stories के लिए Fireworks, Diyas और Rangoli, जबकि वीडियो में Lanterns और Marigold इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
Stories में फोटो या वीडियो चुनें और Restyle फीचर से Diwali Effects लागू करें।
Edits ऐप में Lanterns, Marigold और Rangoli चुनकर वीडियो पर AI इफेक्ट लगाएं और एक्सपोर्ट करें।
भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, सिंगापुर और अमेरिका के यूज़र्स के लिए ये फीचर 29 अक्टूबर 2025 तक ही उपलब्ध रहेगा।