Meta ने WhatsApp और Instagram के लिए पेश किए नए सुरक्षा फीचर्स

ऑनलाइन स्कैम बढ़ने के बीच Meta ने WhatsApp, Instagram और फेसबुक पर नई सुरक्षा सुविधाएं लॉन्च की हैं।

नए एंटी-स्कैम फीचर्स

Meta ने AI-पावर्ड स्कैम डिटेक्शन, Passkey सपोर्ट और वीडियो कॉल अलर्ट जैसी सुविधाएं पेश की हैं।

WhatsApp सुरक्षा अपडेट

अब अनजान कॉलर के वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयर करने से पहले यूजर को अलर्ट मिलेगा और सुरक्षा बढ़ेगी।

AI पावर्ड चैट रिव्यू

मैसेंजर और WhatsApp में नई चैट्स AI द्वारा रिव्यू की जा सकती हैं, और खतरा होने पर गाइडेंस मिलेगी।

Passkey सपोर्ट

सभी प्लेटफॉर्म्स पर फेस वेरिफिकेशन या फिंगरप्रिंट के जरिए सुरक्षित साइन-इन किया जा सकता है।

सिक्योरिटी और प्राइवेसी चेकअप

फेसबुक और Instagram पर सुरक्षा चेकअप और WhatsApp पर प्राइवेसी चेकअप की सुविधा उपलब्ध है।

सरकार के साथ जागरूकता अभियान

'स्कैम से बचो' अभियान के तहत सीनियर सिटीजन को डिजिटल सुरक्षा और फ्रॉड से बचने के तरीके सिखाए जाएंगे।

Next Story