भाई दूज 2025 मिनटों में बनाएं चॉकलेट ट्रफल्स और बर्फी

भाई दूज पर अपने भाई को कुछ स्पेशल खिलाना है तो बाजार की मिठाई की जगह खुद चॉकलेट से तैयार करें ये दो स्वादिष्ट चीजें।

भाई दूज का त्योहार

23 अक्टूबर को भाई दूज मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाकर उनके सुखी जीवन की कामना करती हैं।

क्यों बनाएं घर की मिठाई

फेस्टिव सीजन में बाजार की मिठाई से बोर होने की बजाए घर पर चॉकलेट ट्रफल्स और बर्फी बनाएं।

चॉकलेट ट्रफल्स सामग्री

200 ग्राम डार्क चॉकलेट, 100 मि.ली फ्रेश क्रीम, मक्खन, कोको पाउडर और ड्रायफ्रूट्स की जरूरत होगी।

ट्रफल्स बनाने की विधि

चॉकलेट और क्रीम को मिलाकर स्मूथ पेस्ट बनाएं, ठंडा करके बॉल्स बनाएं और कोको पाउडर में लपेटें।

चॉकलेट बर्फी सामग्री

2 कप मावा, चीनी, 2 टेबलस्पून कोको पाउडर, घी, दूध और ड्रायफ्रूट्स की जरूरत होगी।

बर्फी बनाने की विधि

मावा और चीनी को भूनें, कोको पाउडर मिलाएं, घी लगी ट्रे में फैलाएं, ड्रायफ्रूट्स डालें और ठंडा होने पर काट लें।

Next Story