सैम ऑल्टमैन का दिमाग पढ़ने वाला कंप्यूटर, एलन मस्क की Neuralink को टक्कर

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन अब ब्रेन-टेक की दुनिया में कदम रख चुके हैं। उनका नया प्रोजेक्ट Merge Labs बिना सर्जरी वाला दिमाग पढ़ने वाला कंप्यूटर बना रहा है, जो एलन मस्क की Neuralink को सीधी चुनौती देगा।

सैम ऑल्टमैन का नया मिशन

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने Merge Labs नामक स्टार्टअप में निवेश किया है, जो बिना सर्जरी वाला ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस तैयार कर रहा है।

बिना सर्जरी पढ़ेगा दिमाग

Merge Labs का BCI डिवाइस साउंड वेव्स और मैग्नेटिक फील्ड्स से इंसान के विचारों को पढ़ सकेगा। इसमें किसी ऑपरेशन की जरूरत नहीं होगी।

Neuralink से अलग रास्ता

जहां एलन मस्क की Neuralink सर्जिकल चिप इंप्लांट पर काम कर रही है, वहीं Merge Labs नॉन-सर्जिकल और सुरक्षित तकनीक पर फोकस कर रही है।

दिमाग और मशीन की बात

यह तकनीक अल्ट्रासाउंड और जेनेटिक इंजीनियरिंग से दिमाग और मशीन के बीच संवाद स्थापित करेगी, जिससे इंसान-मशीन इंटरैक्शन और आसान होगा।

ऑल्टमैन का साफ संदेश

सैम ऑल्टमैन ने कहा है कि वे कभी अपने दिमाग में चिप नहीं लगवाएंगे। उनका मानना है कि तकनीक को शरीर में हस्तक्षेप किए बिना विकसित होना चाहिए।

मस्क बनाम ऑल्टमैन: अगली टेक रेस

Neuralink बनाम Merge Labs की यह जंग टेक दुनिया की नई रेस बन चुकी है। अगर Merge सफल हुआ, तो इंसान और मशीन के रिश्ते की दिशा बदल जाएगी।

Next Story