सोमवार भगवान शिव की आराधना का सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से शिवलिंग की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। जानिए पूजा की सही विधि और जरूरी उपाय।
सोमवार को भगवान शिव विशेष रूप से अपने भक्तों की प्रार्थनाएं सुनते हैं। इस दिन पूजा करने से सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
सुबह स्नान कर साफ-सफेद वस्त्र पहनें, गंगाजल से शुद्धिकरण करें और शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल अर्पित करें।
भगवान शिव को बेलपत्र, सफेद फूल, चंदन, धतूरा और फल चढ़ाएं। इनसे पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है।
शास्त्रों में हल्दी, तुलसी, नारियल का पानी और केतकी फूल शिवलिंग पर अर्पित करना वर्जित बताया गया है।
सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक कर 108 बार ॐ नमः शिवाय का जाप करें। ऐसा करने से विवाह में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं।
शिवलिंग पर जल या दूध चढ़ाने से मन शांत होता है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। यह ध्यान और मानसिक स्थिरता का प्रतीक है।