Dublin

Rajasthan: वर्ल्ड म्यूजियम डे पर राजस्थान विधानसभा भवन का खोला गया म्यूजियम, फ्री में सभी को मिलेगी एंट्री

🎧 Listen in Audio
0:00

राजस्थान विधानसभा का म्यूजियम वर्ल्ड म्यूजियम डे के मौके पर आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इसके दौरान आगंतुक आधार कार्ड के द्वारा परिसर में निःशुल्क एंट्री ले सकेंगे।

Jaipur News: वर्ल्ड म्यूजियम डे यानि शनिवार 18 मई को राजस्थान विधानसभा भवन में म्यूजियम आम लोगों के लिए खोल दिया है। जिसमें आम लोग ऑफ पॉलिटिकल नैरेटिव का दौरा कर सकेंगे। इसे खोलने के लिए 'विधानसभा जनदर्शन' कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। वर्ल्ड म्यूजियम डे पर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इसका आगाज नारी शक्ति से कराया।

आधार कार्ड से निःशुल्क प्रवेश

subkuz.com टीम को मिली जानकारी के मुताबिक, अब आमजन भी विधानसभा भवन में म्यूजियम ऑफ पॉलिटिकल नैरेटिव का सम्पूर्ण दौरा कर सकेंगे। जिसमें बताया गया है कि इस म्यूजियम में आने वाले गेट नंबर 7 से अपना आधार कार्ड दिखाकर विधानसभा परिसर में नि:शुल्क प्रवेश कर सकते हैं। बता दें कि म्यूजियम शनिवार को छोड़कर सभी दिनों में ओपन रहेगा।

इतिहास की जानकारी

बता दें कि इस म्यूजियम में राजस्थान के अतीत और वर्तमान के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक इतिहास को बारीकी से दिखाया जाएगा। इसके अलावा पिछले 70 वर्षों की प्रमुख घटनाओं को भी दिखाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने लोगों से म्यूजियम देखने और देश एवं प्रदेश की राजनीतिक विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आमजन को भी अतीत को जानकर, वर्तमान को समझकर और भविष्य को नई दिशा देकर राष्ट्र के विकास में सक्रिय रूप से हिस्सा लेना चाहिए।

विरासत से जोड़ने का एक सेतु है

उन्होंने कहा कि म्यूजियम लोगों को सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने का एक मुख्य सेतु है। यह इतिहास, कला, विज्ञान, संस्कृति और राजनीति के अनूठे संग्रह का भंडार भी है। जिसमें आधुनिक तकनीक के समावेश से निर्मित यह म्यूजियम नई पीढ़ी के लिए विधानसभा की कार्यप्रणाली और एक सामान्य नागरिक से जनता के प्रतिनिधि बनने तक की सभ महत्वपूर्ण यात्रा को जानने के लिए प्रेणादायी होगा। बताया गया कि कार्यक्रम के पहले दिन महारानी कॉलेज के राजनीति विज्ञान के सभी विद्यार्थियों ने म्यूजियम का भ्रमण भी किया।

Leave a comment
 

Latest Dublin News