San Francisco

Maharashtra Politics: संजय राउत का दावा, महाराष्ट्र में मिलेगा नया डिप्टी सीएम, कौन सी पार्टी होगा हिस्सा?

🎧 Listen in Audio
0:00

संजय राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र को जल्द ही तीसरा डिप्टी सीएम मिलेगा, जो शिंदे की पार्टी से होगा। राउत ने शिंदे पर निशाना साधते हुए लाचार और डरपोक कहा।

Sanjay Raut on Maharashtra Deputy CM : शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने अपने ताजे बयान से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में अब दो नहीं बल्कि तीन उप मुख्यमंत्री होंगे, और नया डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना से ही कोई नेता होगा। राउत ने यह भी कहा कि एकनाथ शिंदे की पार्टी के नेताओं को जल्द ही सत्ता में और जिम्मेदारी मिलेगी।

संजय राउत का शिंदे पर निशाना: 'लाचार और डरपोक लोग'

संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर जमकर निशाना साधते हुए कहा, "ये लोग लाचार और डरपोक हैं, जो ईडी-सीबीआई के डर से भाग गए थे। मोदी और शाह भी इन्हें नहीं छोड़ेंगे।" राउत ने कहा कि महाराष्ट्र को जल्दी ही एक नया डिप्टी सीएम मिलेगा, जो शिंदे की पार्टी से होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सभी को देखना होगा कि आगे क्या होता है।

शिवसेना प्रमुख की रैली पर संजय राउत की प्रतिक्रिया

रविवार (23 जनवरी) को एकनाथ शिंदे की रैली में सोनू निगम का लाइव शो था, इसके बाद शिंदे ने भाषण दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने सवाल उठाया, "कौन एकनाथ शिंदे? उनका शिवसेना से क्या संबंध है?" राउत ने कहा कि सोनू निगम के शो में बहुत से लोग आए थे, लेकिन रैली के बाद कुछ लोगों ने भाषण दे दिया था, जिसे उन्होंने तवज्जो नहीं दी।

उद्धव ठाकरे की ताकत पर शिंदे का हमला, राउत का जवाब

एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे की ताकत पर सवाल उठाया था और कहा था कि उद्धव अकेले चुनाव नहीं लड़ सकते। इस पर संजय राउत ने कहा, "आप अपनी ताकत संभालिए, आपका कंट्रोल दिल्ली के पास है, वह कभी भी आपसे सत्ता छीन सकते हैं। हम अपने पैरों पर मजबूती से खड़े हैं।" राउत ने आगे कहा कि सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन वे सत्ता के लिए नहीं, बल्कि संगठन और महाराष्ट्र के लिए खड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास में लाचार और बेईमान लोगों का कोई वजूद नहीं रहता।

Leave a comment