भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक, एक्ट्रेस अकांक्षा पुरी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। जहां एक ओर उनका हालिया गाना 'कमरिया राउंड करेगा' धूम मचा रहा है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस का ध्यान खींचा है।
एंटरटेनमेंट: अकांक्षा पुरी इन दिनों भोजपुरी दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रही हैं। हाल ही में उनका नया गाना ‘कमरिया राउंड करेगा’ रिलीज हुआ, जिसमें वह नीलकमल सिंह के साथ नजर आ रही हैं। यह गाना रिलीज होते ही तेजी से हिट हो गया और फैन्स इस पर लगातार रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। खुद अकांक्षा पुरी भी अपने फैन्स द्वारा बनाए गए इन वीडियोज़ को शेयर कर रही हैं।
यह गाना 11 अगस्त को रिलीज हुआ था और महज 8 दिन में इसे 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। वहीं, अकांक्षा पुरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने एक पुराने गाने की झलक साझा की है, जिसे अब तक 50 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिले हैं। इससे साफ है कि अकांक्षा पुरी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और उनके गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
'कमरिया राउंड करेगा' ने मचाई धूम
नीलकमल सिंह और अकांक्षा पुरी का धमाकेदार गाना 'कमरिया राउंड करेगा' 11 अगस्त को रिलीज हुआ था। महज आठ दिन में इस गाने ने 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर लिए हैं। गाने में अकांक्षा और नीलकमल की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस इस गाने पर रील बनाकर लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जिन्हें खुद अकांक्षा भी अपने इंस्टाग्राम पर रीपोस्ट कर रही हैं।
अपने नए गाने की सफलता के बीच अकांक्षा ने अपने पुराने हिट गाने 'तुझे न देखूं तो चैन मुझे आता नहीं' की झलक भी साझा की है। यह गाना करीब एक साल पहले रिलीज हुआ था और अब तक 50 मिलियन व्यूज़ हासिल कर चुका है। इसमें अकांक्षा पुरी के साथ भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह नजर आए थे।
इस गाने को पवन सिंह और कल्पना पटवारी ने गाया था। इसके लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास ने लिखे थे, जबकि म्यूजिक ओरिजिनल रूप से नदीम-श्रवण का था। गाने के बोल और पवन सिंह की आवाज़ ने फैंस को इतना प्रभावित किया कि आज भी यह गाना उनकी प्लेलिस्ट का हिस्सा है।
अकांक्षा का वायरल पोस्ट
इस गाने पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। किसी ने लिखा, "जैसे पूजा हवन के बिना अधूरी है वैसे ही भोजपुरी इंडस्ट्री पवन के बिना अधूरी है," तो किसी ने पवन सिंह की आवाज़ की तारीफ करते हुए कहा, "आपकी आवाज़ में सच में जादू है।" वहीं अकांक्षा पुरी और पवन सिंह की जोड़ी ने भी दर्शकों को खूब लुभाया।गानों के बीच अकांक्षा पुरी का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें उन्होंने दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी और उनकी पत्नी परवीन दुसांज की शादी की तस्वीर शेयर की है।
79 वर्षीय कबीर बेदी ने चौथी बार शादी की थी और उसी की फोटो शेयर करते हुए अकांक्षा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, मतलब अभी भी स्कोप है प्यार ढूंढने के लिए, हम इतने भी लेट नहीं हुए। इस खूबसूरत कपल को ढेर सारी बधाई। अकांक्षा का यह पोस्ट उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। कई लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया तो कई ने उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की। किसी यूज़र ने लिखा, "सही कहा, प्यार की कोई उम्र नहीं होती," जबकि दूसरे ने कमेंट किया, "आपके पोस्ट ने दिन बना दिया।"
अकांक्षा पुरी टीवी और फिल्मों दोनों में सक्रिय रही हैं। वह टीवी शो 'विघ्नहर्ता गणेश' में देवी पार्वती के रोल से खासा लोकप्रिय हुईं। इसके अलावा उन्होंने हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है। हाल के वर्षों में वह भोजपुरी इंडस्ट्री में सक्रिय हो गई हैं और यहां भी उन्होंने अपनी मजबूत जगह बना ली है।