AUS vs ENG 4th Test: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया, सीरीज में दर्ज की पहली जीत

AUS vs ENG 4th Test: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया, सीरीज में दर्ज की पहली जीत

एशेज सीरीज के शुरुआती तीन मैच हारने के बाद इंग्लैंड टीम ने दमदार वापसी करते हुए गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत दर्ज की। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: एशेज सीरीज 2025-26 में इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से मात दी, और 5 मैचों की सीरीज में पहली जीत दर्ज की। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड की जीत ने टीम की हौसले और गेंदबाजों की दमदारी को उजागर किया। हालांकि हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के प्वाइंट्स टेबल में दबदबा बरकरार है।

कंगारुओं की पहली पारी 152 रन पर सिमटी

चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम केवल 152 रन पर ऑलआउट हो गई। माइकल नेसर ने 35 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 29 और एलेक्‍स कैरी ने 20 रन जोड़े। कैमरून ग्रीन 17, ट्रेविस हेड 12 और जेक वेदरल्ड 10 रन पर आउट हुए।इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने कंगारुओं की शुरुआत तोड़ दी और गस एटकिंसन ने 2 विकेट लिए।

इंग्लैंड की पहली पारी भी फेल

इंग्लैंड ने पहले बैटिंग में 29.5 ओवर में 110 रन बनाए। केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंचे। टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा और जो रूट तो बिना खाता खोले आउट हो गए। हैरी ब्रूक ने 41 रन बनाए। गस एटकिंसन 28 रन बनाए। कप्तान बेन स्टोक्स 16 रन ही जोड़ पाए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में माइकल नेसर ने 4 विकेट और स्कॉट बोलैंड ने 3 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी भी कमजोर

दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम संघर्ष करती नजर आई और 34.3 ओवर में 132 रन पर ऑलआउट हो गई। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड फिफ्टी बनाने में नाकाम रहे और 46 रन पर आउट हुए। कप्तान स्टीव स्मिथ ने 24 और कैमरून ग्रीन ने 19 रन जोड़े। इंग्लैंड के ब्रायडन कार्स ने 4 और बेन स्टोक्स ने 3 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड को जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य मिला।

इंग्लैंड की दूसरी पारी में धमाकेदार शुरूआत

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में जैक क्रॉली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी से मजबूत शुरुआत की। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। क्रॉली ने 37 रन बनाए।डकेट ने 34 रन बनाए। ब्रायडन कार्स 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जैकब बेथल ने 40 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को मजबूती दी। इंग्लैंड की जीत में गेंदबाजों और मध्यक्रम के बल्लेबाजों की भूमिका अहम रही। गेंदबाजों ने पहले और दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को दबाव में रखा, जबकि मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने लक्ष्य हासिल कर टीम को जीत दिलाई।

 

Leave a comment