भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में पवन सिंह और अंजलि राघव से जुड़े मामलों पर अपना रिएक्शन दिया।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: अक्षरा सिंह, जिन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की शेरनी कहा जाता है, हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की और पवन सिंह और अंजलि राघव के बीच विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। अक्षरा सिंह ने कहा, लड़की की गलती है। मैं होती तो उठाके फेंक देती नीचे… एक सेकेंड में ही। नीचे दिखता वो। यहां उसकी (पवन सिंह) की कोई गलती नहीं है।
इस बयान के बाद अंजलि राघव ने दैनिक भास्कर को दिए गए इंटरव्यू में इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने स्थिति को स्पष्ट करते हुए अपने पक्ष को जनता के सामने रखा और विवाद को सुलझाने के लिए बात की।
अक्षरा सिंह ने पॉडकास्ट में दिया विवादित बयान, अंजलि राघव ने पलटवार किया
अक्षरा सिंह ने अपने पॉडकास्ट इंटरव्यू में कहा, "लड़की की गलती है। मैं होती तो उठाके फेंक देती नीचे... एक सेकेंड में ही। नीचे दिखता वो। यहाँ उसकी (पवन सिंह) की गलती नहीं है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस के बीच बहस का विषय बन गया। इस पर अंजलि राघव ने दैनिक भास्कर को इंटरव्यू में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अक्षरा को असली घटनाओं की पूरी जानकारी नहीं है और वे केवल आधी-अधूरी जानकारी के आधार पर पॉडकास्ट में लेक्चर दे रही थीं।
अंजलि ने स्पष्ट किया, पवन सिंह ने तो अक्षरा के संग कई गलतियां की थीं। यहां तक कि उनकी पत्नी ने बताया था कि अक्षरा प्रेग्नेंट भी हो गई थीं। तब अक्षरा ने कुछ क्यों नहीं किया?

स्टेज पर हुई घटनाओं का खुलासा
अंजलि राघव ने आगे कहा कि पवन सिंह को सबसे ज्यादा बढ़ावा अक्षरा सिंह ने ही दिया था। उन्होंने बताया कि पवन सिंह अक्सर उन्हें स्टेज पर गोद में उठा लेते थे या चूम लेते थे, लेकिन अक्षरा ने कभी रोकने की कोशिश नहीं की। अंजलि ने कहा, "दोनों उस समय कपल थे, लेकिन सरेआम पब्लिक के सामने ऐसी हरकतें करना गलत था।
अब जब पवन सिंह ने उन्हें छोड़ दिया और शादी नहीं की, तो अक्षरा ज्ञान दे रही हैं। ये कहना आसान है कि मैं होती तो यह कर देती। तुम्हारे समय में तुमने कुछ नहीं किया। स्टेज पर गंदगी फैलाने वाली वही थी, अब शरीफ बनकर दिखा रही हो।












