बिग बॉस सीजन 19 का ग्रैंड फिनाले दो हफ्ते बाद होने वाला है, जिसमें एक कंटेस्टेंट ट्रॉफी जीतकर शो का खिताब अपने नाम करेगा। कुनिका सदानंद के एविक्शन के बाद घर में कुल आठ प्रतियोगी बचे हैं, जिनमें से एक अगले वीकेंड का वार में बाहर हो जाएगा।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में ड्रामा, टकराव और भावनाओं का तूफान एक बार फिर तेज हो गया है। कुनिका सदानंद के एविक्शन के बाद घर में एक ऐसा विवाद सामने आया जिसने माहौल को पूरी तरह तनावपूर्ण बना दिया। नॉमिनेशन टास्क के दौरान मालती चाहर ने तान्या मित्तल को थप्पड़ मार दिया, जिससे घर में हंगामा मच गया और सभी कंटेस्टेंट्स दो गुटों में बंटते नजर आए।
ग्रैंड फिनाले में अब केवल दो हफ्ते बचे हैं और इस समय बिग बॉस हाउस में 8 प्रतियोगी मौजूद हैं। हर सप्ताह की तरह इस बार भी एक कंटेस्टेंट बाहर होगा, लेकिन उससे पहले नॉमिनेशन टास्क ने स्थिति को बेहद नाटकीय बना दिया।
नॉमिनेशन टास्क ने बढ़ाया तनाव
वीकेंड का वार खत्म होते ही बिग बॉस ने एक खास नॉमिनेशन टास्क की घोषणा की। सभी घरवालों को एक-एक करके कन्फेशन रूम में बुलाया गया और उन्हें यह शक्ति दी गई कि वे जितने चाहें उतने घरवालों को नॉमिनेट कर सकते हैं। इसी मौके पर तान्या मित्तल ने कहा कि वह खुद को छोड़कर पूरे घर को नॉमिनेट करना चाहती हैं। उनके इस फैसले से कई कंटेस्टेंट्स नाराज़ हुए, खासकर अमाल मलिक, जिनके साथ पहले से ही उनकी टकराव चल रही थी।
टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को उन घरवालों पर स्टाम्प लगाने का मौका दिया गया जिन्हें वे नॉमिनेट करना चाहते थे। इस प्रक्रिया में कई पुराने झगड़े उजागर हुए और नई बहसें जन्म लेती दिखीं।
कौन किसके खिलाफ? - यहीं से बढ़ा विवाद
फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे ने सीधे-सीधे अमाल मलिक को स्टाम्प किया।
- अशनूर कौर ने मालती चाहर को नॉमिनेट किया।
- शहबाज बडेशा ने तान्या को स्टाम्प लगाया।
- जबकि अमाल मलिक ने गौरव खन्ना को नॉमिनेट किया।
प्रमो में दिखाया गया कि अंत में तान्या ने मालती को स्टाम्प लगाया। लेकिन यहीं से घटनाएं नियंत्रण से बाहर हो गईं।

मालती चाहर–तान्या मित्तल के बीच गरमा-गरम बहस और थप्पड़
जब तान्या मित्तल ने मालती चाहर को नॉमिनेट करने के लिए उनके चेहरे पर स्टाम्प लगाया, तो कथित तौर पर वह मुंह पर लग गया। इस हरकत को मालती ने अपमानजनक माना और गुस्से में आकर तान्या को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ पड़ते ही घर का माहौल पूरी तरह भड़क गया। मालती ने तान्या को “बद्तमीज” कहा।
वहीं अमाल मलिक भी बीच में आ गए और उन्होंने तान्या को डांटते हुए “बेवकूफ” कहा। तान्या ने खुद को निर्दोष बताया लेकिन घरवाले इस मुद्दे पर बुरी तरह बंट गए। इसके बाद मालती खुद तान्या के चेहरे पर स्टाम्प लगाने के लिए आगे बढ़ीं, लेकिन अन्य कंटेस्टेंट्स ने स्थिति बिगड़ने से पहले बीच-बचाव कर लिया।
प्रणित मोरे–अमाल मलिक के बीच भी तकरार
टास्क के दौरान प्रणित मोरे ने अमाल मलिक को “लूजर” कहा, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई। अमाल ने इसे व्यक्तिगत हमला बताया। इस सीजन में यह पहला मौका नहीं है जब अमाल मलिक किसी बड़े विवाद में फंसें हों। इस पूरे हंगामे के बाद बिग बॉस ने घोषित किया कि इस सप्ताह पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया गया है। मतलब यह कि आने वाले वीकेंड का वार बेहद तीखा और नतीजों से भरा हो सकता है। हर प्रतियोगी पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है।












