देवरिया में GST विभाग की टीम ने पानमसाला के एक बड़े व्यापारी के ठिकानों पर अचानक छापा मारा। अधिकारियों को प्रारंभिक जांच में ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो टैक्स चोरी के संकेत दे रहे हैं।
जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि व्यापारी ने बिक्रीखरीद के रिकॉर्ड सही तरीके से दर्ज किए हैं या जानबूझकर GST का भुगतान नहीं किया। विभाग ने कहा कि ऐसी रेड और जांच जारी रहेंगी, ताकि कर वसूली सुनिश्चित हो सके और टैक्स चोरी पर रोक लगाई जा सके।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सभी कारोबारियों को नियमों का पालन करना आवश्यक है, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।









