टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुका है, और अब भारत फाइनल में जगह बनाने के लिए इंग्लैंड से टकराने जा रहा है। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में जबरदस्त प्रदर्शन किया और सुपर-8 में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
स्पोर्ट्स न्यूज़: टीम इंडिया अब 2026 ICC Men's T20 World Cup के सेमीफाइनल में पहुँच गई है। फाइनल का टिकट कटाने के लिए भारत का सामना England से होगा। ग्रुप स्टेज में अजेय रहने वाली भारतीय टीम को सुपर-8 के अपने पहले ही मैच में South Africa के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इंग्लैंड, जिसने ग्रुप स्टेज में West Indies से हार झेली थी, सुपर-8 में जीत की हैट्रिक लगाने में सफल रही। सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च 2026 को मुंबई के ऐतिहासिक Wankhede Stadium में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा।
IND vs ENG सेमीफाइनल मुकाबला कब और कहां होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 5 मार्च को खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधा घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। यह रोमांचक मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वानखेड़े स्टेडियम भारतीय टीम के लिए हमेशा ही खुशियों भरा रहा है, और यहां टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड भी शानदार है।

टीवी और मोबाइल पर लाइव देखने का तरीका
- टीवी पर लाइव स्ट्रीमिंग: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर देखा जा सकता है। यह मैच पूरे देश में हाई क्वालिटी ब्रॉडकास्ट के साथ लाइव आएगा।
- मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग: मोबाइल पर यह मैच जियो हॉटस्टार एप (Jio Hotstar) के जरिए देखा जा सकता है। फैंस यहाँ लाइव स्ट्रीमिंग के अलावा मैच की रीयल-टाइम अपडेट्स, स्कोरकार्ड और खिलाड़ी स्टैटिस्टिक्स भी ट्रैक कर सकते हैं।
इसके अलावा, लाइव अपडेट और विस्तृत मैच रिपोर्ट के लिए आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर भी नजर रख सकते हैं।
भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
इंग्लैंड टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिलिप साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।











