Indian के लिए वेस्ट इंडीज के खिलाफ Kolkata में होने वाला मुकाबला किसी क्वार्टरफाइनल से कम नहीं है। टीम इंडिया अगर इस मैच में जीत हासिल करती है, तो वे सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेंगे। वहीं, अगर West Indies को जीत मिलती है, तो वे टॉप-4 में अपनी स्थिति मजबूत कर लेंगे।
स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का सामना आज, 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला है। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में प्रवेश के लिहाज से बेहद अहम है। भारत को इस मैच में जीत हासिल करनी होगी ताकि टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर सके। भारतीय टीम ने अपने पिछले मैच में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें फिर से जीवित कर दी हैं।
अब टीम को बस शाई होप की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज टीम को हराना है। इसके विपरीत, अगर वेस्टइंडीज जीत हासिल करती है, तो वे टॉप-4 में अपनी जगह बनाए रखेंगे। ऐसे में मुकाबले के दौरान मौसम एक अहम फैक्टर बन सकता है।
मैच का समय और स्थल
भारत और वेस्टइंडीज का मैच रविवार, 1 मार्च को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। यह मुकाबला क्वार्टरफाइनल जैसी अहमियत रखता है, क्योंकि जीत-हार सीधे सेमीफाइनल की संभावना को प्रभावित करेगी।

कोलकाता का मौसम अपडेट
हालांकि हाल ही में कोलकाता में बारिश हुई थी, लेकिन एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार मैच के दिन कोई बारिश नहीं होने की संभावना है। मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा और दिन का तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मैच शुरू होने के समय तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। ऐसे में दर्शक पूरे मैच का आनंद ले सकेंगे।
लेकिन अगर बारिश किसी कारण से मुकाबला रद हो जाता है, तो इसका सीधा असर सेमीफाइनल की क्वालीफिकेशन पर पड़ेगा। वर्तमान में भारत और वेस्टइंडीज दोनों के पास 2-2 अंक हैं। अगर मैच रद होता है, तो दोनों टीमों के तीन-तीन अंक होंगे। ऐसे में बेहतर रन रेट के आधार पर वेस्टइंडीज टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। इसलिए भारतीय टीम और उनके फैंस के लिए यह मैच “करो या मरो” की स्थिति वाला बन गया है।
दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज।
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोस्टन चेस, जॉनसन चार्ल्स।










