IND W vs SL W 4th T20I: जीत का चौका लगाने उतरेगी भारतीय महिला टीम, जानें कब और कैसे देखें लाइव

IND W vs SL W 4th T20I: जीत का चौका लगाने उतरेगी भारतीय महिला टीम, जानें कब और कैसे देखें लाइव

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ चल रही पांच मैचों की घरेलू सीरीज में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने पहले तीन मुकाबले लगातार जीतकर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: अगले साल होने वाले विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी भारतीय टीम जोर-शोर से कर रही है। भारतीय महिलाओं ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ घर पर खेली जा रही 5 मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम जीत का चौका लगाना चाहेगी, जबकि श्रीलंका महिला टीम लाज बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। 

ऐसे में सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला फैंस के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। इसके अलावा, इस मुकाबले को टीवी और मोबाइल पर लाइव देखने के विकल्प भी उपलब्ध होंगे, जिससे दर्शक घर बैठे मैच का आनंद ले सकते हैं। भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच चौथा टी20 मुकाबला रविवार, 28 दिसंबर 2025 को खेला जाएगा। यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होगा। भारतीय समयानुसार मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

लाइव टीवी और मोबाइल स्ट्रीमिंग

भारतीय दर्शक इस मुकाबले को टीवी और मोबाइल दोनों माध्यमों से लाइव देख सकते हैं:

  • टीवी पर: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच लाइव प्रसारित होगा।
  • मोबाइल/ऑनलाइन: जियो-हॉटस्टार एप के जरिए मैच को लाइव देखा जा सकता है।

इसके अलावा, मैच से जुड़ी ताज़ा अपडेट, स्कोर और समाचार दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे।

सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन

भारतीय महिला टीम इस सीरीज में शानदार फॉर्म में है। पहले तीन मैचों में टीम ने लगातार जीत दर्ज की:

  • पहला मुकाबला: भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया।
  • दूसरा मुकाबला: भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की।
  • तीसरा मुकाबला: तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय महिलाओं ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में निर्णायक बढ़त बना ली है। चौथे मैच में जीत के साथ टीम सीरीज का सफ़र समाप्त करने और क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेगी।

दोनों टीमों का स्कॉड 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्‍तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रीचरणी, जी कमलिनी, हरलीन देयोल, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी।

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम: चमारी अथापथु (कप्‍तान), हसनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, निमेश मधुशानी, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, इमेशा दुलानी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, मल्की मदारा, शशिनी गिम्हानी, काव्या कविंदी, रश्मिका सेवंडी, विषमि गुणरत्ने।

 

Leave a comment