साउथ और बॉलीवुड की लोकप्रिय अदाकारा काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म रामायण में वह ‘मंदोदरी’ यानी रावण की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
एंटरटेनमेंट: नितेश तिवारी की रामायण भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें कई बड़े सितारे अलग-अलग किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म में मंदोदरी का महत्वपूर्ण रोल अभिनेत्री काजल अग्रवाल निभा रही हैं। काजल ने हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है और अब वह इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर एक अलग ही छाप छोड़ने वाली हैं।
40 साल की काजल फिलहाल फिल्म की शूटिंग के बीच अपने परिवार संग मालदीव वेकेशन पर हैं और वहीं से उन्होंने अपनी ग्लैमरस तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
मालदीव वेकेशन में काजल का ग्लैमरस अंदाज़
काजल अग्रवाल हाल ही में अपने पति गौतम किचलू और बेटे के साथ मालदीव छुट्टियां मनाने पहुंची थीं। वहां से उन्होंने कई फोटोज शेयर कीं, जिनमें उनका अलग ही अंदाज़ देखने को मिला। एक फोटो में काजल अपने बेटे के साथ समुद्र किनारे टहलती नजर आईं। दूसरी तस्वीर में वह पति गौतम के साथ रोमांटिक पोज देती दिखाई दीं। वहीं, बाकी तस्वीरों में उनका बोल्ड और स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
मोनोकिनी में वायरल हुआ काजल का लुक
इस वेकेशन की सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं काजल की मोनोकिनी फोटोज। येलो कलर की मोनोकिनी में वह समंदर में पोज देती नजर आईं। व्हाइट मोनोकिनी में झूले पर खड़े होकर उनका स्टनिंग लुक कैमरे में कैद हुआ। ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस में उन्होंने पानी के साथ खेलते हुए अपनी ग्लैमरस तस्वीरें भी साझा कीं। इन तस्वीरों पर फैन्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। किसी ने उन्हें “क्वीन ऑफ हार्ट्स” कहा तो किसी ने लिखा – “रामायण की मंदोदरी रियल लाइफ में भी रानी लग रही हैं।”
रामायण में काजल अग्रवाल का अहम किरदार
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है। यह दो भागों में बनाई जा रही है – पहला भाग दीवाली 2026 में रिलीज होगा। दूसरा भाग दीवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आएंगे और काजल अग्रवाल इसमें मंदोदरी की अहम भूमिका निभाने जा रही हैं। उनकी मौजूदगी फिल्म को और ज्यादा भव्य बनाएगी।
काजल अग्रवाल ने हिंदी और साउथ दोनों ही इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से खास पहचान बनाई है। वह अजय देवगन की फिल्म सिंघम से बॉलीवुड में चर्चा में आईं। हाल ही में वह सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म सिकंदर में सपोर्टिंग रोल में नजर आईं। लेकिन उनकी सबसे ज्यादा एक्टिविटी फिलहाल साउथ सिनेमा में ही है।