MasterChef India Season 9: नई थीम के साथ लौट रहा है भारत का सबसे बड़ा कुकिंग शो, जानें कब और कहां देखें

MasterChef India Season 9: नई थीम के साथ लौट रहा है भारत का सबसे बड़ा कुकिंग शो, जानें कब और कहां देखें

अगर आप खाने के शौकिन हैं और भारत के मशहूर कुकिंग शो मास्टरशेफ के फैन भी हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। यह शो अपने 9वें सीजन के साथ फिर से वापसी करने जा रहा है।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: खाने के शौकिनों और रियलिटी शो फैंस के लिए खुशखबरी है। भारत के सबसे पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो MasterChef India अपने सीजन 9 के साथ बड़े धमाके के साथ लौट रहा है। इस बार शो की थीम “भारत का गौरव” है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों की विशिष्ट और पारंपरिक व्यंजन परोसी जाएंगी। शो में केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि भारतीय खाने की विविधता और उसकी कहानी भी सामने आएगी।

MasterChef India Season 9 का जजिंग पैनल पिछले सीज़न की तरह ही फैंस को खुश करेगा। इस बार शेफ विकास खन्ना, शेफ कुणाल कपूर और शेफ रणवीर बरार जज के तौर पर वापसी कर रहे हैं। तीनों जज अपने अनुभव और ज्ञान के साथ प्रतिभागियों के हुनर का मूल्यांकन करेंगे और उन्हें चुनौती देंगे। विकास खन्ना की परफेक्शनिस्ट शैली, कुणाल कपूर का टेक्निकल नजरिया और रणवीर बरार की क्रिएटिविटी इस सीजन को और रोमांचक बनाने वाली है।

शो की थीम: भारत का गौरव

सीजन 9 में फोकस भारतीय क्विज़िन और पारंपरिक व्यंजनों पर होगा। हर एपिसोड में दर्शक देश के अलग-अलग हिस्सों की मशहूर डिशेज और उनके पीछे की कहानी को जान पाएंगे। विदेशों में भारतीय खाने की विशेषताओं और उसकी ग्लोबल अपील को भी दर्शाया जाएगा। इस सीजन में प्रतियोगियों की अनूठी जोड़ियों पर भी खास ध्यान दिया गया है। प्रोमो में झलक दिख रही है कि ससुर-बहू और देवरानी-जेठानी जैसी परिवारिक जोड़ियां इस बार मुकाबले में भाग लेंगी। 

झांसी की ससुर-बहू की जोड़ी बुंदेलखंडी थाली लेकर आई, और जजों ने उनके प्रयास की खूब सराहना की। इसी तरह, देवरानी-जेठानी की जोड़ी ने अपने कोऑर्डिनेशन और फ्लेवर से जजों को प्रभावित किया। यह प्रोमो इस बात का संकेत हैं कि यह सीजन पारिवारिक तालमेल और किचन की कहानियों पर भी आधारित होगा।

कब और कहां देखें

MasterChef India Season 9 का प्रीमियर 5 जनवरी 2026 से Sony Entertainment Television पर हो रहा है। शो में प्रतिभागियों का चयन उनके खाने बनाने के हुनर, क्रिएटिविटी और टीम वर्क के आधार पर किया गया है। टैलेंट के साथ-साथ इमोशन्स और पारिवारिक रिश्तों की कहानियां भी इस सीजन को और रोमांचक बनाएंगी।

इस बार शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि प्रतियोगियों की विविधता और अनोखी जोड़ियां दर्शकों को नए और दिलचस्प अनुभव देंगी। पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ उनके लोकल फ्लेवर और इतिहास को भी शो में प्रमुखता दी गई है। 

 

Leave a comment