महाराष्ट्र में शहरी राजनीति का सबसे बड़ा दिन आज है। राज्य की 29 नगर निगमों के चुनाव परिणाम 2026 (Maharashtra Municipal Election Results 2026) आज घोषित किए जाएंगे।
Maharashtra Election Results 2026: महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनाव परिणामों की आज सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी। इनमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) पर देशभर की खास नजरें टिकी हुई हैं, जहां 2017 के बाद पहली बार चुनाव कराए गए हैं। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए वोटों की गिनती की जा रही है। मुंबई (BMC) के अलावा पुणे, ठाणे, नवी मुंबई और पिंपरी-चिंचवड़ जैसे बड़े शहरों के नतीजों को लेकर भी राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा है।
BMC चुनाव 2026: सबसे बड़ा मुकाबला
सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को लेकर है, जिसे देश का सबसे अमीर नगर निगम माना जाता है। वर्ष 2017 के बाद पहली बार BMC के चुनाव हुए हैं, इसलिए नतीजों पर न केवल महाराष्ट्र बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नजर रखी जा रही है। BMC पर जीत को महाराष्ट्र की शहरी सत्ता का “ताज” माना जाता है।
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र के 893 वार्डों में फैली 2,869 सीटों की मतगणना आज सुबह 10 बजे से शुरू हुई है। मुंबई, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई और पिंपरी-चिंचवड़ जैसे बड़े और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण शहरों के नतीजे राजनीतिक दलों के भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं।

राजनीतिक गठबंधन और प्रमुख मुकाबले
इस बार के नगर निगम चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक हैं।
- भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) ने महायुति के तहत अधिकांश नगर निगमों में मिलकर चुनाव लड़ा है। हालांकि, पुणे में दोनों दल अलग-अलग मैदान में उतरे, जिससे वहां मुकाबला और रोचक हो गया है।
- शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और मनसे (राज ठाकरे) ने ‘मराठी मानुष’ के मुद्दे पर हाथ मिलाया है। करीब दो दशक बाद ठाकरे परिवार के दोनों चचेरे भाई एक साथ राजनीतिक मंच पर आए हैं। आज के नतीजे इस संभावित दीर्घकालिक गठबंधन की दिशा भी तय करेंगे।
- एनसीपी के दोनों गुट, यानी शरद पवार और अजीत पवार, ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में वोटों के बंटवारे से बचने के लिए आपसी समझौते के तहत चुनाव लड़ा है।
पुणे में शिवसेना (शिंदे गुट) ने भाजपा के साथ सीट शेयरिंग पर सहमति न बनने के कारण अकेले चुनाव लड़ा। यह फैसला महायुति के अंदरूनी समीकरणों को भी उजागर करता है। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ जैसे आईटी और शिक्षा हब माने जाने वाले शहरों के नतीजे शहरी मतदाताओं की राजनीतिक सोच को दर्शाएंगे।
किन-किन शहरों के नतीजे आज?
आज जिन प्रमुख नगर निगमों के परिणाम घोषित किए जाएंगे, उनमें शामिल हैं: मुंबई (BMC), पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी-चिंचवड़, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, मीरा-भायंदर, उल्हासनगर, नागपुर, नासिक, सोलापुर, अमरावती, अकोला, लातूर, धुले, जलगांव, मालेगांव, कोल्हापुर, सांगली-मिराज-कुपवाड़, नांदेड़-वाघला, चंद्रपुर, परभनी, जालना, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, अहिल्यानगर और इचलकरंजी।











