महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल होंगे ऋषभ पंत? भारतीय टेस्ट क्रिकेट में जुड़ेगा नया अध्याय

महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल होंगे ऋषभ पंत? भारतीय टेस्ट क्रिकेट में जुड़ेगा नया अध्याय

भारतीय टीम जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलने उतरेगी, तो सभी खिलाड़ियों पर भारी दबाव होगा। कप्तान से लेकर कोच और खिलाड़ी सभी प्रेशर में होंगे, क्योंकि अगर टीम को हार मिली तो साउथ अफ्रीका सीरीज क्लीन स्वीप कर लेगा।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस मैच को लेकर टीम में रणनीति, कप्तानी और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पूरी नजर है। गुवाहाटी के बारसारा स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया के नियमित कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण खेल नहीं पाएंगे। 

ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर कप्तानी की जिम्मेदारी आ सकती है। अगर पंत इस टेस्ट में कप्तानी संभालते हैं, तो भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा।

भारतीय टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर कप्तान का रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 93 सालों का सफर तय किया है। इस दौरान कुल 37 खिलाड़ियों ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है। इनमें से केवल एक ही खिलाड़ी ऐसा है, जिसने विकेटकीपर रहते हुए टीम की कमान संभाली। वह थे महेंद्र सिंह धोनी। धोनी ने 2008 से 2014 के बीच टीम इंडिया को 60 टेस्ट मैचों में नेतृत्व किया। इस दौरान टीम को 27 जीत, 18 हार और शेष मुकाबले ड्रॉ में रहे।

अब अगर ऋषभ पंत गुवाहाटी में कप्तानी करेंगे, तो वह टेस्ट में सिर्फ दूसरे भारतीय विकेटकीपर कप्तान बनेंगे। यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाएगा।

ऋषभ पंत के बल्लेबाजी रिकॉर्ड पर नजर

वर्तमान समय में ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अब तक 48 मैचों में लगभग 3456 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक शामिल हैं। उनका टेस्ट औसत करीब 44 का है। विकेटकीपर बल्लेबाजों में एडम गिलक्रिस्ट और एंडी फ्लावर के बाद पंत का नाम आता है। खास बात यह है कि अभी खेल रहे वर्तमान विकेटकीपर्स में ऋषभ पंत सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिनके नाम 3515 रन दर्ज हैं।

हालांकि, कप्तानी के मामले में पंत अभी तक पूरी तरह प्रभावशाली नहीं रहे हैं। आईपीएल में उन्होंने 57 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें उनकी टीम को 29 जीत और 27 हार मिली। हाल ही में उन्होंने इंडिया ए की कप्तानी भी की थी, जब टीम साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दो मैचों की सीरीज खेली। यह सीरीज 1-1 से बराबर रही। दूसरे मैच की चौथी पारी में साउथ अफ्रीका ए ने 400+ रन का लक्ष्य हासिल करके मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Leave a comment