PSL 2026: पंत-श्रेयस की सैलरी के बराबर बिकी हैदराबाद टीम, सियालकोट भी नई फ्रेंचाइजी में शामिल

PSL 2026: पंत-श्रेयस की सैलरी के बराबर बिकी हैदराबाद टीम, सियालकोट भी नई फ्रेंचाइजी में शामिल

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में गुरुवार को दो नई फ्रेंचाइजी का सफलतापूर्वक एलान किया गया। पहले लीग में केवल छह टीमें थीं, लेकिन अब यह संख्या आठ हो जाएगी। बोली प्रक्रिया में एक रियल एस्टेट कंसोर्टियम और अमेरिका आधारित एविएशन और हेल्थकेयर समूह विजेता बने हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) ने गुरुवार को दो नई फ्रेंचाइजी का ऐलान किया, जिससे लीग में कुल टीमों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। नई टीमों में सियालकोट और हैदराबाद शामिल हैं। इन टीमों की कीमतों ने क्रिकेट जगत में चर्चा छेड़ दी है, खासकर इसलिए कि हैदराबाद फ्रेंचाइजी की कीमत आईपीएल के दो बड़े स्टार्स, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की संयुक्त सैलरी के बराबर है।

सियालकोट और हैदराबाद की फ्रेंचाइज कीमत

सियालकोट टीम को ओजी डेवलपर्स ने लगभग 6.55 मिलियन यूएस डॉलर यानी 58.38 करोड़ रुपये में खरीदा। हैदराबाद टीम अमेरिका आधारित एफकेएस ग्रुप के हाथ गई, जिसकी कीमत 6.2 मिलियन यूएस डॉलर (55.57 करोड़ रुपये) रही। दोनों फ्रेंचाइजी की कुल कीमत लगभग 114 करोड़ रुपये है। यह देखा जाए तो सिर्फ हैदराबाद फ्रेंचाइजी की कीमत ही IPL के दो स्टार खिलाड़ियों की संयुक्त सैलरी के लगभग बराबर है। 

श्रेयस अय्यर की IPL सैलरी 26.75 करोड़ रुपये और ऋषभ पंत की सैलरी 27 करोड़ रुपये है। कुल मिलाकर दोनों की सैलरी 53.75 करोड़ रुपये होती है, जबकि हैदराबाद टीम का मूल्य 55.57 करोड़ रुपये तय हुआ। यह तुलना PSL और IPL के आर्थिक पैमानों के बीच का दिलचस्प अंतर दिखाती है। दोनों फ्रेंचाइजी की कुल लागत भी IPL 2026 की नीलामी में टॉप 9 खिलाड़ियों की संयुक्त सैलरी (118 करोड़ रुपये) से कम है।

PSL 2026: आठ टीमों के साथ शुरू

नई टीमों के शामिल होने के बाद PSL 2026 26 मार्च से आठ टीमों के साथ खेला जाएगा। इस सीजन मुल्तान सुल्तान्स को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) खुद संचालित करेगा। अप्रैल में लीग खत्म होने के बाद इसे बिक्री के लिए रखा जाएगा। मुल्तान सुल्तान्स के पूर्व मालिक अली तारीन भी इस बिडिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते थे, लेकिन उन्होंने अंतिम समय में पीछे हटने का निर्णय लिया। अली तारीन ने सोशल मीडिया पर लिखा,

दक्षिण पंजाब ही मेरा दिल है… वहीं मेरा घर है। जब मुल्तान टीम बेची जाएगी, तब हम तैयार होंगे। सभी बिडर्स को शुभकामनाएं। PSL की नई हैदराबाद टीम की कीमत आईपीएल स्टार्स पंत और अय्यर की संयुक्त सैलरी के बराबर बैठती है, जिससे दोनों लीग्स के बजट और मार्केट वैल्यू का अंतर स्पष्ट दिखाई देता है। IPL में खिलाड़ियों की सैलरी और फ्रेंचाइजी मूल्य दोनों ही PSL की तुलना में अधिक हैं। हालांकि PSL की नई टीमों की कीमत भी क्षेत्रीय निवेशकों और अंतरराष्ट्रीय समूहों की बढ़ती रुचि को दर्शाती है।

Leave a comment