सोशल मीडिया एल्गोरिद्म यूजर की पसंद और व्यवहार के आधार पर कंटेंट को फिल्टर और रैंक करता है। लाइक, शेयर, कमेंट और वॉच टाइम जैसे संकेतों से यह तय होता है कि फीड में क्या दिखेगा। यही सिस्टम सोशल मीडिया को अधिक पर्सनल और एंगेजिंग बनाता है।
Social Media Algorithms: आज के डिजिटल दौर में इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब, लिंक्डइन और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म यूजर्स को उनकी पसंद का कंटेंट दिखाने के लिए एल्गोरिद्म का इस्तेमाल करते हैं। यह प्रक्रिया दुनियाभर में रोजाना, हर यूजर के साथ, उनके ऑनलाइन व्यवहार के आधार पर होती है। एल्गोरिद्म लाइक, शेयर, कमेंट, वॉच हिस्ट्री और लोकेशन जैसे डेटा को समझकर फीड तैयार करता है, ताकि यूजर को वही कंटेंट दिखे जिसमें उसकी रुचि हो और प्लेटफॉर्म पर उसकी भागीदारी बनी रहे।
सोशल मीडिया एल्गोरिद्म क्या है और क्यों जरूरी है
सोशल मीडिया एल्गोरिद्म एक सेट रूल्स का मैथमेटिकल मॉडल है, जो प्लेटफॉर्म को बताता है कि कंटेंट को किस क्रम में दिखाना है और किसे प्राथमिकता देनी है। यह यूजर की लाइक, शेयर, कमेंट और समय बिताने जैसी गतिविधियों को मॉनिटर करता है। एल्गोरिद्म के बिना प्लेटफॉर्म पर यूजर को अपनी पसंद का कंटेंट ढूँढना मुश्किल हो जाता, जिससे अनुभव कम आकर्षक हो जाता।
दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी सोशल मीडिया पर सक्रिय है। हर यूजर की पसंद अलग है और एल्गोरिद्म इन पसंदों को समझकर फीड को कस्टमाइज करता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई क्रिकेट वीडियो पसंद करता है तो एल्गोरिद्म ऐसे ही वीडियो आगे दिखाता है, जिससे यूजर का एंगेजमेंट बढ़ता है।

इंस्टाग्राम और फेसबुक एल्गोरिद्म
इंस्टाग्राम का एल्गोरिद्म फॉलो किए गए अकाउंट्स की नई पोस्ट को प्राथमिकता देता है। इसके अलावा, यूजर की लाइक, शेयर, सेव या कमेंट की गई पोस्ट के आधार पर रिकमेंडेशन करता है। अधिक लाइक और शेयर वाली पोस्ट को प्लेटफॉर्म और यूजर्स को दिखाया जाता है।
फेसबुक भी इसी तरह टाइमिंग, कंटेंट टाइप और यूजर इंटरैक्शन के आधार पर फीड को रैंक करता है। प्लेटफॉर्म लगातार यूजर बिहेवियर से सीखता है और कंटेंट सजेशन को सुधारता है।
यूट्यूब, लिंक्डइन और एक्स (ट्विटर) एल्गोरिद्म
यूट्यूब एल्गोरिद्म वीडियो की क्वालिटी और यूजर एंगेजमेंट को मापता है। ज्यादा लोग और लंबा समय वीडियो देखने में लगाएं, तो एल्गोरिद्म इसे रिलिवेंट मानकर अन्य यूजर्स को भी दिखाता है। यूजर की वॉच हिस्ट्री, लोकेशन और डेमोग्राफी भी कंटेंट रिकमेंडेशन में काम आती हैं।
लिंक्डइन एल्गोरिद्म क्वालिटी, रेलिवेंस, एंगेजमेंट संभावना और पर्सनल कनेक्शन को महत्व देता है। एक्स (पूर्व ट्विटर) लोकेशन, लैंग्वेज, एंगेजमेंट लेवल, रीसेंसी और प्रोफाइल रेपुटेशन के आधार पर पोस्ट को रैंक करता है।











