Stranger Things विवाद: डेविड हार्बर पर लगे बदसलूकी के आरोपों पर मिली बॉबी ब्राउन ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

Stranger Things विवाद: डेविड हार्बर पर लगे बदसलूकी के आरोपों पर मिली बॉबी ब्राउन ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

नेटफ्लिक्स की सुपरहिट सीरीज ‘Stranger Things’ के फाइनल सीजन की रिलीज से ठीक पहले एक बड़ा विवाद चर्चा में आ गया था। शो की लीड अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन और उनके को-स्टार डेविड हार्बर को लेकर सोशल मीडिया और विदेशी मीडिया में अफवाहें तेज हो गई थीं कि सेट पर दोनों के बीच तनाव है और मिली ने हार्बर के खिलाफ बदसलूकी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। 

Millie Bobby Brown David Harbour Friendship: ‘स्ट्रेंजर्स थिंग्स’ के नए सीजन की रिलीज से ठीक पहले अभिनेत्री मिली बॉबी ब्राउन और उनके को-स्टार डेविड हार्बर को लेकर एक विवाद अचानक सुर्खियों में आ गया था। सोशल मीडिया और विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मिली ने सेट पर हार्बर के व्यवहार को लेकर बदसलूकी और दबाव बनाने जैसे आरोप लगाए हैं। 

हालांकि, इन तमाम अटकलों के बीच सीरीज की प्रीमियर नाइट पर दोनों साथ नजर आए और मुस्कुराते हुए तस्वीरें भी खिंचवाईं, जिससे फैंस और ज्यादा कन्फ्यूज हो गए। अब आखिरकार मिली बॉबी ब्राउन ने पहली बार इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और डेविड हार्बर के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है।

क्या थे आरोप?

कुछ अंतरराष्ट्रीय टैब्लॉइड रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ‘Stranger Things 5’ की शूटिंग के दौरान डेविड हार्बर का व्यवहार मिली बॉबी ब्राउन के प्रति ठीक नहीं था। रिपोर्ट्स के अनुसार, मिली ने कथित तौर पर शो के प्रोडक्शन से औपचारिक शिकायत की थी, जिसके बाद कई महीनों तक अंदरूनी जांच चली। यहां तक कहा गया कि इसके बाद मिली को शूटिंग के दौरान अपने साथ एक प्रतिनिधि भी रखना पड़ा।

इन खबरों के सामने आने के बाद फैंस हैरान रह गए थे, क्योंकि स्क्रीन पर ‘इलेवन’ और ‘हॉपर’ की बॉन्डिंग सबसे मजबूत रिश्तों में से एक मानी जाती है। हालांकि, इस पूरे विवाद पर उस समय नेटफ्लिक्स की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी।

मिली बॉबी ब्राउन ने क्या कहा?

6 नवंबर को लॉस एंजेलिस में हुए ‘Stranger Things 5’ के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान स्थिति ने एक नया मोड़ लिया। रेड कारपेट पर मिली बॉबी ब्राउन और डेविड हार्बर को एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते देखा गया। दोनों के बीच कोई दूरी या तनाव नजर नहीं आया। यह नजारा उन तमाम अफवाहों के बिल्कुल उलट था, जो कुछ दिन पहले तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं।

जब हॉलीवुड मैगजीन ‘The Hollywood Reporter’ ने मिली से इन अफवाहों को लेकर सवाल पूछा कि उन्होंने विवाद के बावजूद हार्बर के साथ एकजुट होकर पब्लिक अपीयरेंस क्यों दिया, तो मिली ने साफ शब्दों में जवाब दिया। उन्होंने कहा,

'हम पिछले दस सालों से साथ काम कर रहे हैं। हम इस शो को दिल से प्यार करते हैं और अपनी दोस्ती को भी। अफवाहें आती-जाती रहती हैं, लेकिन हमारा रिश्ता मजबूत है।'

मिली के इस बयान से यह स्पष्ट हुआ कि उन्होंने हार्बर के खिलाफ किसी तरह की मौजूदा नाराजगी को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया और दोनों के बीच की प्रोफेशनल और पर्सनल बॉन्डिंग अब भी बरकरार है।

‘इलेवन’ और ‘हॉपर’ की फिर होगी वापसी

‘Stranger Things’ के पांचवें और अंतिम सीजन में दर्शकों को एक बार फिर इलेवन और हॉपर की जोड़ी एक साथ देखने को मिलेगी। चौथे सीजन में दोनों काफी समय तक अलग रहे थे, लेकिन अब उनकी कहानी फिर से केंद्र में होगी। मिली ने इस बारे में कहा, हॉपर और इलेवन की केमिस्ट्री हमेशा दर्शकों की पसंदीदा रही है। पांचवें सीजन में एक बार फिर उनके साथ काम करना ऐसा था जैसे हम पुराने सीजन्स में लौट आए हों। मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शकों को यह बहुत पसंद आएगा।

विवाद बढ़ने के बाद डफर ब्रदर्स और शो के प्रमुख निर्माता शॉन लेवी ने भी अप्रत्यक्ष रूप से इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ‘Stranger Things’ का सेट हमेशा से एक सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल के लिए जाना जाता रहा है। टीम के सभी सदस्य एक परिवार की तरह काम करते हैं और किसी भी तरह की असहज स्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जाता।

Leave a comment