T20 World Cup 2026 Final: कब, कहां और कितने बजे होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड का मुकाबला? जानें पूरी डिटेल

T20 World Cup 2026 Final: कब, कहां और कितने बजे होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड का मुकाबला? जानें पूरी डिटेल

करीब एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद ICC Men's T20 World Cup 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। फाइनल में India  और New Zealand आमने-सामने होंगी।

स्प्पोर्टस न्यूज़: क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बड़ा दिन करीब आ चुका है। ICC Men's T20 World Cup 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और फाइनल में India और New Zealand आमने-सामने होंगी। लगभग एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद टूर्नामेंट का विजेता तय करने के लिए दोनों टीमें 8 मार्च को मैदान पर उतरेंगी।

यह हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम Narendra Modi Stadium, Ahmedabad, भारत में खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दे रही हैं।

कब और कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा। मैच से पहले टॉस शाम 6:30 बजे (IST) होगा, जबकि पहली गेंद शाम 7:00 बजे (IST) डाली जाएगी। दुनियाभर में इस मुकाबले को लेकर भारी उत्साह है और उम्मीद की जा रही है कि स्टेडियम खचाखच भरा होगा। साथ ही करोड़ों दर्शक टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस मुकाबले को लाइव देखेंगे।

फाइनल में पहुंचने से पहले दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में दमदार प्रदर्शन किया। India ने सेमीफाइनल में England  को हराकर फाइनल में जगह बनाई। टीम इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं New Zealand ने दूसरे सेमीफाइनल में South Africa को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। न्यूजीलैंड ने इस मैच में हर विभाग में मजबूत खेल दिखाया और बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

भारत के पास इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड भी है मजबूत दावेदार

टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला बेहद खास है। अगर भारत इस मैच को जीतता है, तो वह तीसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर सकता है। खास बात यह भी है कि यह फाइनल भारत में खेला जा रहा है, जिससे टीम को घरेलू दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिलने की उम्मीद है। कप्तान Suryakumar Yadav की अगुआई में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में शानदार लय में नजर आई है। टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनमें Hardik Pandya, Jasprit Bumrah और Kuldeep Yadav जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम भी खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। कप्तान Mitchell Santner के नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार रणनीति और संतुलित प्रदर्शन दिखाया है। न्यूजीलैंड के पास Glenn Phillips, Rachin Ravindra, और Lockie Ferguson जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं। इसलिए फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

लाइव मैच कहां देखें?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच टीवी पर Star Sports नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे।

Leave a comment